उत्तरप्रदेश

अखिलेश पहुंचे पीलीभीत गर्मजोशी से किया सपाईयों ने स्वागत

 

पीलीभीत, उ0 प्र0के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पीलीभीत पहुंचकर कार्यकर्ताओं से पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में मुलाकात की अखिलेश यादव दोपहर एक बजे पीलीभीत पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अपने मुखिया का स्वागत किया। इसके बाद पूर्व कैविनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद,व पूर्व मंत्री हेमराज बर्मा सहित सैकडो़ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की वही अखिलेश यादव ने मीडिया से रूवरू होते हुऐ कहा कि मौजूदा सरकार हमारे कराये हुऐ कार्यो को अपना नाम देकर जनता को बेबकूफ बना रही है ढोंगी सरकार को जनता ने अब नकार दिया है और हकीकत जान गयी है जनता,इसके बाद उन्होंनें गठबंधन पर कहा कि समाजबादी पार्टी अपने दम पर उप चुनाव लडेगी, अखिलेश यादव से मिलने बालोंं की लम्वी कतार थी

Related Articles

Back to top button