उत्तरप्रदेश

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जांच हेतु लिये गये नमूने और वैन के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक।

पीलीभीत :- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, विभाग द्वारा फूड सेफ्टी ऑन व्हील (वैन) आगमन का शाहजहाॅपुर से पीलीभीत में हुआ। जिसके द्वारा मौके पर ही नमूने की जांच व खाद्य पदार्थो में मिलावट के विरूद्ध जन समुदायो को जागरूक किया गया। कलीनगर में कुल 10 नमूने (मीट मसाला, सब्जी मसाला, मिर्च पाउडर, सरसों तेल बर्फी आदि) की जांच की गयी जिसमें दूध का नमूना अवमानक पाया गया। शेष नमूने 09 विशुद्व पाये गये। तत्पश्चात पूरनपुर क्षेत्र में कुल 11 नमूनें (हल्दी पाउडर, बैलेस आॅयल एडविल आॅयल अविरल धारा मस्टर्ड आॅयल, गर्म मसाला, चाय, मिठाई, छेना रसगुल्ला अरहर दाल आदि) के नमूने की जांच की गयी जिसमें छेना रसगुल्ला एवं रंगीन चटनी में रंग की मात्रा अधिक पायी गयी। शेष 09 नमूनें विशुद्व पाये। मानक के अनुरूप नहीं पाये गये नमूनों का विधिक नूमना लेकर नियमानुसार कार्यवाही करायी जायेगी। फूड सेफ्टी आॅन व्हील का मुख्य उद्देश्य लोगों को मिलावट के विरूद्व जागरूक करना और मौके पर नमूने की जांच करना हैं मानक के अनुरूप नमूना न पाये जाने पर उसके दुष्प्रभावों से लोगों को अवगत कराना तथा विशुद्व खाद्य पदार्थ की पहचान के बारे में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवं खाद्य विश्लेषक ने बताया। अधिक जानकारी के लिए शशांक त्रिपाठी अभिहित अधिकारी पीलीभीत से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button