गाजियाबाद

दबंगों ने महिला को बेरहमी से मारा, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत

खबर वाणी-मनोज कुमार
साहिबाबाद- दिल्ली सीमा से सटी गगन विहार कालोनी में दिल्ली बुराड़ी से अपने प्लाट को देखने आयी एक महिला को कालोनी के दो दबंगों ने बेरहमी से जमकर पीटा। दबंगों ने इस महिला के प्लाट पर कब्जा कर रखा है बस इसी बात का उसने बिरोध किया था।
जानकारी के अनुसार थाना साहिबाबाद क्षेत्र की पुलिस चौकी तुलसी निकेतन क्षेत्र में गगन विहार गली नम्बर-13 सुनीता पत्नी मथना सिंह निवासी बुराड़ी दिल्ली का एक प्लाट है। उसको किसी ने बताया था कि उसके प्लाट पर कालोनी के दो दबंग लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस सूचना पर महिला अपनी सास व ननद के साथ गगन विहार में अपना खाली प्लाट देखने आयी थी। जब वह अपने प्लाट को देखने पहुंची तो उसने देखा कि कालोनी के दो दबंग भाइयों टिल्लू व छोटू ने उसके प्लाट पर कब्जा कर रखा है। जब महिला ने प्लाट पर किये गये कब्जे का विरोध किया तो दोनों दबंगों ने महिला को घेर कर पीटना षुरू कर दिया। दोनों भाइयों के दबंगई के भय से महिला को बचाने की हिम्मत किसी में नहीं आयी और महिला शरेराह पिटती रही। महिला के बदन पर कई गंभीर चोटें आयी हैं। महिला के साथ उसकी सास और ननद भी थीं उन्होंने उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन दबंगों ने सबसे ज्यादा सुनीता को नहीं बख्शा। बचाने का प्रयास करने पर रामदेई और कस्तूरी देवी को भी दबंगों ने मारा पीटा लेकिन उनके कम चोटें आयी हैं। महिलायें दो साल बाद अपने प्लाट को देखने आई थी। 12 साल पहले यह प्लाट खरीदा था। दो प्लाटों में से एक प्लाट सुनीता की सास रामदेई पत्नी धर्म सिंह के नाम है। दूसरा प्लॉट ननद कस्तूरी देवी का है।
महिला की शिकायत पर थाना साहिबाबाद पुलिस ने मुकदमा भादवि की धारा 354,323,325,254ब में दर्ज कर लिया है लेकिन पुलिस दबंग को पकड़ने में जहमत नहीं उठा रही है। लोगों ने छुप कर बताया कि इन दोनों भाइयो की गुंडागर्दी इलाके में चलती है और वे आये दिन किसी न किसी से मारपीट करते रहते हैं। इसलिये कोई इनकी गंडई का विरोध नहीं कर पाता।

साहिबाबाद थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तरफ से शिकायत मिली है जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Related Articles

Back to top button