गाजियाबाद

शहीद-ए-आजम भगत सिंह का भाजपाइयों ने बनाया धूमधाम से जन्मदिवस

खबर वाणी :-सचिन विशौरिया

गाजियाबाद। लोनी भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान के नेतृत्व में ट्रॉनिका सिटी शहीद भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर साफ सफाई करने के बाद भारत का तिरंगा झंडा लहराया एवं मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी
इस मौके पर वंदे मातरम भारत माता की जय शहीद भगत सिंह अमर रहे अमर रहे के नारों से आकाश गुंजायमान हो गया भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान ने कहा राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान क्रांतिकारी भारत माता के वीर सपूत शहीद भगत सिंह ने देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी आज 28 सितंबर भारत माता के वीर सपूत शहीद भगत सिंह की 112 वी जयंती है भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग हत्याकांड ने भगत सिंह के बाल मन पर बड़ा गहरा प्रभाव डाला उन्होंने छोटी सी उम्र में ही इंकलाब का नारा बुलंद करते हुए ब्रिटिश हुकूमत को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था भगत सिंह ने कहा था जिंदगी तो अपने दम पर ही जी जाती है दूसरों के कंधों पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं
अंग्रेजी हुकूमत ने जन आक्रोश से डरकर 23 मार्च 1931 को जब उनकी उम्र मात्र 23 साल 5 माह 25 दिन थी उन्हें लाहौर सेंट्रल जेल में राजगुरु व सुखदेव के साथ शाम 7:33 पर फांसी पर लटका दिया था
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि भगत सिंह के सपनों का भारत बनाया जाएगा हंसते-हंसते देश पर अपनी जान निछावर कर देने वाले शहीद भगत सिंह की जयंती भारतीय इतिहास में गौरवमई दिन के रूप में दर्ज हो गई मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान जिला उपाध्यक्ष मुरारीलाल लोहरा कार्यालय प्रभारी विनोद प्रधान लोनी देहात मंडल अध्यक्ष अज्जू पहलवान संगम विहार मंडल अध्यक्ष सन्नी कुमार मित्रा राम विहार मंडल अध्यक्ष राहुल कौशिक महामंत्री रवि अग्रवाल कपिल प्रधान नीरज शर्मा अजय शर्मा कपिल शर्मा नितिन शर्मा आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button