चीफ सेक्रेट्री आरके तिवारी औचक निरीक्षण से नगर निगम मचा हड़कंप

खबर वाणी वैभव शर्मा
ग़ाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेट्री आरके तिवारी औचक निरीक्षण करने के लिए अचानक गाजियाबाद के नगर निगम दफ्तर पहुंच गए। उनके यहां पहुंचने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया और अधिकारी भी आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए।
गाजियाबाद के डीएम और नगर आयुक्त के अलावा गाजियाबाद एसएसपी और तमाम पुलिस बल भी नगर निगम पहुंच गया है। चीफ सेक्रेटरी ने अचानक ही नगर निगम के अंदर और बाहर का जायजा लेना शुरू कर दिया और कई कमियां देखने के बाद अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए नजर आए। तस्वीरें देखिए किस तरह से हड़कंप की स्थिति है और चीफ सेक्रेटरी अधिकारियों को समझा रहे हैं कि नगर निगम में गंदगी फैली हुई है यह ठीक नहीं है। यही नहीं इसके बाद वह नगर निगम दफ्तर के आसपास के इलाके में भी जायज़ा लेने के लिए निकल पड़े। यहां पर पॉलिथीन देखकर उन्हें गुस्सा आया और उन्होंने पूछा कि पॉलिथीन में सामान कौन ले जा रहा है, तो किसी ने जवाब नहीं दिया। वहीं तमाम चीजें देखने के बाद उन्होंने दो नगर निगम कर्मियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया है।