गाजियाबाद

कड़कड़ मॉडल से 4 बच्चे हुए लापता,पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

पीड़िता महिला ने अपने पति पर लगाया बच्चों का अपरहण करने का आरोप

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के कड़कड़ मॉडल इलाके से एक ही परिवार के 4 बच्चें लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया। बच्चों की लापता होने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई स्थानीय लोगों ने 4 बच्चों के लापता होने की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल क्या आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले इलाके में मिली एक सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति चारों बच्चों को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। हलांकि,उस व्यक्ति का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। बच्चों की पीड़ित मां ने बेटी से दुष्कर्म के प्रयास में गिरफ्तार पति पर अपने बच्चों के अपहरण कराने का शक जाहिर किया है। महिला का पति गिरफ्तारी के बाद एक नवंबर से पुलिस हिरासत से फरार है। लिंक रोड थाना पुलिस ने मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार मूलरुप से बलिया की रहने वाली एक महिला की 10 साल पहले शादी हुई थी। महिला की 8 साल की बेटी, 7 और 5 साल का बेटा हैं। महिला ने 8 महीने पहले अपने पति को छोड़कर एक दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली थी। महिला उसी व्यक्ति के साथ साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र स्थित कड़कड़ माॅडल इलाके में रह रही थी। महिला लोगों के घरों में मेड का काम करती है। बच्चें इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। महिला ने बताया,शनिवार शाम करीब 6 बजे वह घर पहुंची तो उनकी बेटी व तीनों बेटे घर पर नहीं थे। उन्होंने स्कूल, कोचिंग सेंटर व अन्य स्थानों पर तलाश की। बच्चों का कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के पास एक मंदिर के सीसीटीवी फुटेज खंगाली। शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे एक व्यक्ति बच्चों को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। साथ में एक महिला भी थी। फुटेज साफ न होने के चलते चेहरा साफ नहीं दिख रहा है।पीड़ित महिला का कहना 5 महीने पहले उसके दूसरे पति ने उसकी 8 साल की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया था। इसकी रिपोर्ट महिला ने लिंक रोड थाने में दर्ज कराई थी। आरोपी पति को पुलिस ने बीते 1 नवंबर को गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले गई थी। इस दौरान आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया था, अभी तक वह पकड़ा नहीं गया है। पीड़िता को शक है कि उसके पति ने ही बच्चों का अपहरण कराया है। पति कुछ समय से परिवार वालों से केस वापस लेने का दबाव बना रहा था।

लिंक रोड थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पास में बने एक मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में बच्चें एक व्यक्ति के साथ आराम से जाते हुए दिखाई दिए हैं। ऐसे में आशंका है कि महिला का पूर्व पति ही बच्चों को अपने साथ ले जा रहा है। दूसरे पति द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करना और पुलिस हिरासत से फरार होना। यह दो अहम वजह है कि पूर्व पति बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अपने साथ ले गया हो। बच्चों का सुराग लगाने के लिए बलिया पुलिस से संपर्क किया गया है। जल्द ही लापता हुए बच्चों का पता लगा लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button