उत्तरप्रदेश

संविधान दिवस पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी ने आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को हरी झंडी दिखकर रैली को किया रवाना,समस्त अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद

 खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। जनपद के विकास भवन से मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव , जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की मौजूदगी में संविधान के प्रति विकास भवन में तैनात समस्त अधिकारीयों/कर्मचारियों को संविधान की शपत दिलाई गई।शपथ के पश्चात जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा आंगनवाड़ी कर्मचारियों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।आज पूरा भारत वर्ष संविधान दिवस मना रहा है,
भारत में 26 नवम्बर को हर साल संविधान दिवस मनाया जाता है, क्योंकि वर्ष 1949 में 26 नवम्बर को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया था जो 26 जनवरी 1950 को प्रभाव में आया।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भारत के संविधान का जनक कहा जाता है इसी क्रम में आज मेरठ रॉड स्तिथ विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की मौजूदगी में विकास भवन में तैनात समस्त कर्मचारियों व सैकड़ो की तादात में महिला आंगनवाड़ी कर्मचारियों को संविधान के बारे में जानकारी देते हुए संविधान की शपथ दिलाई।संविधान की शपत के पश्चात जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने महिला आंगनवाड़ी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह रैली विकास भवन से शुरू होकर सदर तहसील से होते हुए वापस विकास भवन पर समाप्त हुई।

संविधान दिवस के बारे में जानकारी देती हुई सेल्वा कुमारी जे जिलाधिकारी 

इस रैली का मुख्य उददशेय लोगो को संविधान के प्रति जागरूक करना व महिला आंगनवाड़ी कत्रियो के द्वारा महिलाओ के हित मे सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देना था।इस दौरान जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने बताया कि आज संविधान दिवस है संविधान के प्रति हमारी क्या जिम्मेदारी है और संविधान में हमारे क्या मूल अधिकार है इन सब बातों के बारे में बताय गया और साथ ही साथ समस्त स्टाफ कर्मचारियों को भी संविधान की शपथ दिलाई गई।।

Related Articles

Back to top button