Breaking Newsउत्तरप्रदेश

कांग्रेसियों ने किया भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन,संसद सदस्यता खत्म करने की उठी मांग

 खबर वाणी भगत सिंह / शिवम धीमान

मुज़फ्फरनगर। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मामले में अब जनपद मुज़फ्फरनगर के झांसी की रानी स्तिथ चोक पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का पुतला फूंकते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंकने के दौरान उन्होंने देश के मंदिर यानी संसद में भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा दिए गए बयान जिसमे उन्होंने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा है का जमकर विरोध किया और देश के प्रधानमन्त्री से ऐसे सांसद से उनके इस्तीफे की मांग की है।यहां कांग्रेस पदाधिकारी ने कहा की हम लोगो ने आज यहां झांसी की रानी स्तिथ चोक पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का पुतला फूंका है।और हम माननीय प्रधान मंत्री से मांग करते है कि उनकी संसद की सदस्यता को समाप्त किया जाए।साथ ही साथ ऐसे सांसद को भाजपा से भी निष्काषित किया जाए यहां कांग्रेसियों में खासा रोष भी देखा गया।

Related Articles

Back to top button