उत्तरप्रदेश

एसएसपी व जिलाधिकारी शहर और कस्बों में भृमण कर ले रहे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

भीड़ भाड़ की जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम सम्बंधित अधिनिस्थों को दे रहे है जरुरी दिशा निर्देश

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। जनपद में सुबह से ही जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एंव एस एस पी अभिषेक यादव ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए शहर एंव कस्बों में मय पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण।आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे0 व एस एस पी अभिषेक यादव द्वारा जनपद में मुख्य बाजारों व भीड-भाड वाले स्थानों पर कानून-व्यवस्था एवम सुरक्षा व्यवस्था को सुद्रढ बनाए रखने के लिए जनपदीय पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण किया।यहां एस एस पी अभिषेक यादव द्वारा सभी सीओ और एस एच ओ के साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को दिन व रात्रि में लगातार भ्रमणशील रहने व असमाजिक तत्वों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।तो वहीं दोनों अधिकारीयों ने शहर के बाद कस्बों में भी जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिनिस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button