Breaking Newsउत्तरप्रदेश

डीएम और एसएसपी की प्रेस वार्ता में लॉकडाउन में बने पुराने पास होंगे निरस्त, नए पास किए गए जारी, कड़ाई से होगा लॉकडाउन का पालन

खबर वाणी वसीम अहमद

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव ने आज जिला पंचायत सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव ने संयुक्त बयान में बतााया कि लॉकडाउन टू का कड़ाई से पालन किया जाएगा। एवं मटरगश्ती करके शहर में अनावश्यक रूप से घूम रहे युवाओं एवं अन्य लोगों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी उन्होंने बताया कि लॉकडाउन प्रथम के अवसर पर बनाए गए सभी पास सरकारी कर्मियों एवं आवश्यक सेवा में लगे कर्मियों को छोड़कर अन्य लोगों के पास निरस्त कर दिए गए हैं। अब आवश्यकतानुसार लोग टाउन द्वितीय के पास जारी किए जाएंगे जो अलग कलर के होंगे अलग प्रकार के होंगे प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि लॉकडाउन द्वितीय का कढ़ाई के साथ पालन कराया जाएगा एवं खुराफाती तत्वों को गिरफ्तार किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान दोनों अधिकारियों ने कोविड-19 से संबंधित सारी व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि कृषि से जुड़े लोगों को या श्रमिकों को एवं स्पेयर पार्ट्स बेचने वाले लोगों को छूट दी गई है एवं सामूहिक रूप से श्रमिकों को लाने ले जाने की व्यवस्था भी की गई है। प्रेस वार्ता के दौरान दोनों अधिकारियों ने महत्वपूर्ण बिंदुओं को विस्तार के साथ बताया एवं सारी व्यवस्थाओं का विस्तृत ब्यौरा भी दिया प्रेस वार्ता में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button