Breaking Newsउत्तरप्रदेशदिल्ली NCR

CM योगी आदित्यनाथ ने किया वृक्षारोपण, जन्मदिन पर PM मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी बधाई

खबरवाणी संवाददाता

लखनऊ : 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में जन्में अजय सिंह बिष्ट या यूं कहें यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आज 49वां जन्मदिवस है। हर साल कि तरह इस साल भी सीएम योगी ने अपने जन्मदिन पर किसी तरह का कोई आयोजन नही किया है। हालांकि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उन्होंने अपने लखनऊ सरकारी आवास पर पौधरोपण किया।

इसके बाद वह टीम-11 के साथ कोरोना वायरस संक्रमण की समीक्षा में लग गए।

● PM मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके उन्हे शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने लिखा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश उन्नति की नई ऊंचाइयां छू रहा है। नागरिकों की जिंदगी में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए हैं। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी दें।

वहीं योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम के इस ट्वीट का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद कहा।

देश के गृहमंत्री और बिजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने भी योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अमित ने लिखा कि

“उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। प्रदेश में सुशासन, कानून व्यवस्था और जनता के कल्याण के प्रति आपका समर्पण बहुत ही प्रशंसनीय है। आपके नेतृत्व में प्रदेश नित विकास पथ पर अग्रसर रहे और आप स्वस्थ व दीर्घायु हो ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।

उनकी इस बात पर योगी ने जवाब देते हुये कहा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद माननीय गृह मंत्री जी, प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनका आशीष हम सभी पर सदैव बना रहे और हम सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ माँ भारती की सेवा में अपना जीवन अर्पण कर सकें।

देखें वीडियो : CM योगी ने किया वृक्षारोपण

राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा ने भी ट्वीट कर दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बिजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर जन्मदिवस की बधाई दी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि उ. प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ! उन्होंने न केवल एक कर्मठ एवं कुशल प्रशासक के रूप में स्वयं को साबित किया है बल्कि प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में भी पूरे मनोयोग से लगे हुए है।मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूँ।

वहीं बिजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बधाई देते हुये कहा कि चरैवेति चरैवेति चरैवेति के मंत्र को आत्मसात करते हुए उत्तर प्रदेश के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व के कारण प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।

● अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ तक का सफर

योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में हुआ। उनके पिता स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर थे। उनकी माता का नाम श्रीमती सावित्री देवी है। योगी बचपन से ही बहुत कुशाग्र और कर्मठ स्वभाव के थे।

योगी आदित्यनाथ भले ही मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी हो लेकिन उनकी कर्मभूमि यूपी के गोरखपुर जिले के तौर पर ही रहीं।

योगी आदित्यनाथ महज 26 साल की उम्र में वह गोरखपुर से सांसद बने। उन्होनें 1998 से 2017 तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2014 लोकसभा चुनाव में भी यहीं से सांसद चुने गए थे।

इसके बाद उन्होंने 19 मार्च 2017 को प्रदेश के विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद यूपी के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में सीएम पद की शपथ ली

● राष्ट्ररवादी और हिंदुत्व नेता की छवि से जाने जाते है सीएम योगी

आपको बतातें चलें कि योगी आदित्यनाथ की अपनी एक अलग छवि रही है वे राष्ट्ररवादी और हिंदुत्व नेता की छवि से जाने जाते है। योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। वह हिन्दू युवाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं।

Tags

Related Articles

Back to top button