Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

किसानों के प्रदर्शन में पहुंच रहे चंद्रशेखर रावण को पुलिस ने वापस लौटाया

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से प्रभावित हुए किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर मेरठ में किसानों के धरने प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे चंद्रशेखर उर्फ रावण को मुरादनगर पुलिस द्वारा रोक लिया गया। उसके बाद पुलिस ने चंद्रशेखर को वापस दिल्ली लौटा दिया।

दरअसल पिछले कुछ सालों से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 8 लेन बनाने का काम चल रहा है। उसी बीच सरकार द्वारा किसानों की जो जमीनें एक्सप्रेस वे से प्रभावित हुई थी। उन्हीं मांगों को लेकर मेरठ में किसानों का प्रदर्शन होना था। किसानों के इसी धरने प्रदर्शन में गुरुवार सुबह चंद्रशेखर उर्फ रावण भी शामिल होने जा रहे थे।जैसे ही रावण मुरादनगर से मोदीनगर के बीच पहुंचे तभी गाज़ियाबाद पुलिस ने गंगनहर पर चंद्रशेखर को रोक लिया।

देखे वीडियो :क्या कहते है चंद्रशेखर रावण

पुलिस द्वारा चंद्रशेखर रावण को गंगनहर पर लगभग 1 घंटे तक रोका गया। उसके बाद पुलिस ने चंद्रशेखर रावण को वापस दिल्ली लौटा दिया।

चंद्रशेखर रावण ने बताया कि वो मेरठ किसानों के धरना प्रदर्शन में शामिल होने जो रहे थे। पुलिस ने उन्हें गंगनहर पर 1 घंटे तक रोक लिया। चंद्रशेखर रावण ने कहा कि इस देश में मजदूर किसानों के हित में बात करना अपराध है? इस देश के किसानों ने देश की कई सरकारें बनाई और गिराई भी है। रावण ने यह भी कहा कि अगर किसानों के हित में आवाज उठाना अपराध है तो उन्हें वो अपराध मंजूर है।

सीओ धर्मेद्र चौहान ने बताया कि चंद्रशेखर रावण किसानों के धरना प्रदर्शन के शामिल होने मेरठ जा रहे थे। पुलिस द्वारा उनको रोका गया। किसानों के धरने प्रदर्शन में शामिल होने से दंगा होने की संभावना थी।धर्मेद्र चौहान ने बताया कि पुलिस द्वारा रावण को रोककर समझाया गया। उसके बाद उन्हें वापस दिल्ली की तरफ लौटा दिया गया।

Tags

Related Articles

Back to top button