Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

घर में घुसकर दबंगों ने बेरहमी से पीटा, दो गिरफ्तार

खबरवाणी संवाददाता

गाजियाबाद : शहर में दिन प्रतिदिन बदमाशों के हौसले इतने बढ़ते जा रहे हैं, कि वह दिनदहाड़े पुलिस से बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सिहानी गेट थाना क्षेत्र इलाके के सद्दीक नगर का है। जहां 6 दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर परिवारजनों की मार पिटाई का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार शौरभ कश्यप अपने पूरे परिवार समेत सिहानी गेट थाना क्षेत्र के सद्दीक नगर में रहते हैं।शनिवार शाम को लगभग 5 बजे सौरभ की मां अपने घर से बाहर गाय का दूध निकालने निकली थी। इसी दौरान सौरभ के घर के सामने एक अन्नू नामक दबंग पेशाब करने लगा। जब सौरभ की मां ने अन्नू का पेशाब करने का विरोध किया, तो उस वक्त अन्नू उस जगह से बेहद शांत अवस्था में निकल गया। लेकिन रात के लगभग 11 बजे जब पूरा मोहल्ला अपने-अपने घर में जाकर सोने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान अन्नू ने मौका देखकर अपने पांच दोस्तों को बुलाया और सौरभ कश्यप के घर पर हमला बोल दिया। इस हमले के दौरान सौरभ के भाई मोनू , कपिल और चाचा को गंभीर चोटें आई। जिसके बाद सौरभ ने सिहानी थाना गेट में 6 आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148 , 323 , 452 , 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सोमवार दोपहर को नगर निगम कार्यालय के पीछे से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विवेक पाल व गुलशन के रूप में की है। वहीं फरार चल रहे आरोपियों की पहचान अन्नू पाल, पप्पू , बंटी और गुर्जर के रूप में की हैं।

सिहानी गेट थानाध्यक्ष दिलीप कुमार बिष्ट ने बताया कि शनिवार देर रात 6 दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर मार पिटाई का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 4 लोग अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है। जल्द ही उन चार लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags

Related Articles

Back to top button