Breaking Newsदिल्ली NCR

अंग्रेजी शिक्षक ठेले पर बेच रहा टोमेटो-पोटैटो, वेतन नहीं मिलने से परेशान

खबरवाणी संवाददाता

दिल्ली : कोरोना महामारी से देश के आमजन को बचाने के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया था। उसी बीच देश के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल और दफ़्तरों को भी बंद कर दिया गया थे। कोरोना महामारी के चलते अभी भी स्कूलों को खोलने के आदेश नहीं है। लिहाजा इसका असर अब शिक्षकों और निजी स्कूलों पर पड़ने लगा है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली से एक बेहद हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां एक अंग्रेजी का शिक्षक सब्जी बेचने पर मजबूर है।

दरअसल वजीर सिंह दिल्ली के सर्वोदय बाल विद्यालय में बतौर गेस्ट टीचर अंग्रेजी पढ़ाते थे। लॉकडाउन लगने के चलते फिलहाल वह सब्जी बेचने पर मजबूर हैं। वजीर सिंह का कहना है कि जब से देश में लॉकडाउन लगा है, तब से उनको सैलरी नहीं मिली। लिहाजा अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए वजीर सिंह सब्जी बेचने पर मजबूर हैं।

वजीर सिंह का ये भी कहना है कि 8 मई से उनके वेतन नहीं मिला है। इसलिए वजीर सिंह दिल्ली की गलियों में ठेले पर सब्जी बेच रहे हैं।

Tags

Related Articles

Back to top button