Breaking Newsउत्तरप्रदेशमध्यप्रदेश

विकास दुबे गिरफ्तार, दो अन्य साथी हुए ढेर

खबरवाणी ब्यूरो

कानपुर। बीते 2 जुलाई गुरुवार देर रात विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची 8 पुलिसकर्मियों की मौत के बाद लगातार विकास दुबे पुलिस को चकमा देते हुए फरार चल रहा था। गुरुवार सुबह विकास ने उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंच कर एक सिक्यॉरिटी गार्ड को अपनी पहचान बताई। जिसके बाद चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। अफरा तफरी होते हुए देख विकास भी वहां से निकलने लगा। जिसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन के एक पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार कर लिया।

देखे वीडियो : उत्तर प्रदेश से पांच लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे गिरफ्तारी पर क्या बोले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 

देखे वीडियो : कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर क्या बोले मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा,

बुधवार देर रात यूपी पुलिस ने विकास के दो और साथियों को मुठभेड़ के बाद मार गिराया, बुधवार सुबह फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने विकास के सहयोगी प्रभात मिश्रा और दो अन्य को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इन लोगो को कोर्ट में पेश किया था। पुलिस को उसके पास से 4 पिस्तौल और 44 कारतूस बरामद हुए थे। जबकि बरामद किए गए 4 पिस्तौल में से 2 पिस्तौल यूपी पुलिस की थी, जो 2 जुलाई को मुठभेड़ के बाद ये बदमाश लेकर फरार हुए थे। बुधवार को फरीदाबाद कोर्ट में पेशी के बाद यूपी पुलिस इन लोगो को पूछताछ के लिए वापस कानपुर ले जा रही थी।

पुलिस का आरोप है कि जैसे ही वे कानपुर के पनकी नगर थाने क्षेत्र से होते हुए गुजर रहे थे। उसी दरमियान पुलिस की गाड़ी पंचर हो गई। जब पुलिस वाले पंचर बनवाने में व्यस्त हो गए तब मौका देख प्रभात व उसके अन्य दो साथियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस पार्टी के अनुसार प्रभात ने पुलिस से उनकी सर्विस रिवॉल्वर भी छीन ली थी। फिर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी प्रभात व उसके दो अन्य साथियों की फायरिंग का जवाब दिया । जिसमे प्रभात को पुलिस की गोली लग गई और वो मौके पर ही ढेर हो गया। जबकि फायरिंग के दौरान अन्य बदमाश भागने में सफल रहे।

इस फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। जिनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पार्टी की तरफ से प्रभात को अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन वो दम तोड़ चुका था।

● इटावा में भी 1 बदमाश ढेर

दूसरी घटना इटावा सिविल लाइन पुलिस ने कचौरा रोड पर हुई। जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बदमाश कानपुर-इटावा हाईवे पर लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहा हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बदमाश बकेवर इलाके स्थित महेवा के पास सुबह 3 बजे एक स्विफ्ट डिजायर को लूट कर भाग रहा था। तभी पुलिस ने मौके से बदमाश को सिविल लाइन इलाके में कचौरा रोड पर गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया था। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को मार गिराया।

जिसकी पहचान कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के सदस्य व कानपुर चौबेपुर के बिकरू निवासी बबुआ दुबे उर्फ प्रवीण के रूप में हुई है।

इटावा एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि प्रवीण बिकरू कांड के आरोपितों में शामिल था। पुलिस की तरफ से उसपर पचास हजार का इनाम भी घोषित था।

इसके साथ ही आकाश ने बताया कि पुलिस को प्रवीण के कब्जे से एक पिस्टल, एक डबल बैरल बंदूक और कई कारतूस बरामद किए गए हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को यूपी की कानपुर पुलिस ने विकास के दो सदस्य को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था जिनकी पहचान अमर दुबे और श्यामू वाजपई के रूप में हुई थी।

Tags

Related Articles

Back to top button