पुलिस की लापरवाही के चलते नहीं मिल रहे कारोबारी विक्रम त्यागी : संजय सिंह
समीर मलिक
गाजियाबाद : शहर में पिछले 14 दिनों से अपरहण/लापता कारोबारी विक्रम त्यागी का शुक्रवार तक सिहानी गेट थाना पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कारोबारी विक्रम त्यागी के परिवार से मिलने और उनका दर्द जानने विक्रम के राजनगर एक्सटेंशन स्थित घर पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचे। संजय सिंह ने विक्रम त्यागी के परिवार से मुलाकात कर परिवार का हाल-चाल पूछा और उनका दर्द जाना। परिवार से मिलने के बाद संजय सिंह ने मीडिया के सामने आते हुए कहा कि विक्रम त्यागी के मामले में पुलिस ने घोर लापरवाही की है, अगर इस मामले में पुलिस ने इमानदारी से अपना काम किया होता तो अब तक विक्रम त्यागी का पता लग चुका होता।
देखे वीडियो : 14 दिन बीत जाने के बाद भी नही मिल पाए कारोबारी विक्रम त्यागी के बारे में क्या बोले राज्यसभा सांसद संजय सिंह
इसके साथ ही संजय सिंह ने बताया कि वह पुलिस को आगामी 3 दिन का समय दे रहे हैं। 3 दिन के लॉकडाउन के दरमियान अगर पुलिस विक्रम त्यागी का पता नहीं लगा सकी तो उसके बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। संजय सिंह ने बताया कि परिवार के लोग बेहद डरे हुए हैं। जिसको देखते हुए उन्होंने आईजी प्रवीण कुमार से मामले में गंभीरता से जांच करने और कारोबारी विक्रम त्यागी को जल्द से जल्द ढूंढकर बरामद करने के लिए आग्रह किया है।