Breaking Newsउत्तरप्रदेशनोएडा

ऑपरेशन क्लीन : नोएडा पुलिस ने तीन मुठभेड़ के दौरान 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार

अरुण कुमार

गौतमबुद्धनगर : एक तरफ उत्तर प्रदेश में बदमाशों का बोलबाला है। वहीं दूसरी तरफ नोएडा पुलिस लगातार बदमाशों की नकल कसे हुए हैं। नोएडा पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत गुरुवार तड़के तीन मुठभेड़ को अंजाम दिया। इस तीन मुठभेड़ के दौरान नोएडा पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश देवेंद्र सहित 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

● पहली मुठभेड़ दादरी थाना क्षेत्र में हुई।

दरअसल बुधवार देर रात दादरी थाना पुलिस स्कोलर होम गोल चक्कर स्थित चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी दरमियान 25 हजार का इनामी बदमाश देवेंद्र भी वहां से गुजर रहा था। देवेंद्र ने पुलिस का चेकिंग अभियान चलता देखा तो मौके से भागने लगा। देवेंद्र को भागता देख पुलिस भी देवेंद्र का पीछा करने लगी। तभी देवेंद्र ने खुद को पुलिस की गिरफ्त में होता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी देवेंद्र की फायरिंग में जवाबी फायरिंग करनी शुरू कर दी। उसी बीच पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान गोली देवेंद्र के पैर में जा लगी। जिसके चलते देवेंद्र मौके पर ही बेसुध हो गया। दादरी थाना पुलिस ने मौके से देवेंद्र के पास से चोरी की 1 मोटरसाइकिल, 315 बोर का तमंचा, 2 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने देवेंद्र के ऊपर आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने देवेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

● दुसरी मुठभेड़ बादलपुर थाना क्षेत्र में हुई।

नोएडा पुलिस की दूसरी मुठभेड़ बादलपुर थाना क्षेत्र में हुई। दरअसल बुधवार देर रात बादलपुर थाना क्षेत्र पुलिस एनटीपीसी कट पर चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी दरमियान यह बदमाश उसी रास्ते से गुजर रहे थे। जब पुलिस ने इन दोनों बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो दोनों बदमाश मौके से भागने लगे। बदमाशों को भागता देख पुलिस भी दोनों बदमाशों का पीछा करने लगी। तभी बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने खुद को पुलिस की गिरफ्त में होता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करनी शुरू कर दी। उसी बीच पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली दोनों बदमाशों के पैर में जा लगी। जिसके चलते बदमाश मौके पर ही बेसुध हो गये। पुलिस ने मौके से इन बदमाशों के पास से चोरी की 1 मोटरसाइकिल व 2 तमंचा कारतूस बरामद किया है। वहीं पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की पहचान दीपक और रोहित के रूप में की है। वहीं पुलिस ने जांच के दरमियान पाया कि इन बदमाशों पर अपने साले किरण पाल के मर्डर का भी आरोप है। फिलहाल पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

● तीसरी मुठभेड़ फेस 3 थाना क्षेत्र में हुई।

बुधवार देर रात थाना फेज 3 पुलिस को शिकायत मिली थी कि दो बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन व पर्स लूट लिया। जिसके बाद थाना फेस 3 पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए। थाना क्षेत्र इलाके में जगह-जगह चेकिंग अभियान शुरू किया। उसी दौरान देर रात होते ही दोनों बाइक सवार बदमाश पुलिस चेकिंग अभियान के पास पहुंच गए। जब बदमाशों ने खुद को पुलिस की गिरफ्त में होता देखा तो मौके पर ही पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने बदमाशों की फायरिंग का जवाब दिया। जिसमें गोली बदमाशों के पैर में जा लगी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान गौरव और सदानंद के रूप में की है। वहीं पुलिस ने इन बदमाशों के पास से लूट का मोबाइल फोन, 3200 रुपये नगद, एटीएम कार्ड, दो सीएमपी 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस, 1 खोका और 1 मिस कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। फिलहाल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Tags

Related Articles

Back to top button