Breaking Newsउत्तरप्रदेश

युवा IPS ने संभाला जिले में SP सिटी का चार्ज, पहली प्रथमिकता क्राइम कंट्रोल

मिशन शक्ति, नारी सम्मान सहित विभिन्न कार्यों को दिया जाएगा बढ़ाया, SP सिटी अर्पित विजय वर्गी

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। जनपद में पूर्व युवा आईपीएस एसपी सिटी सतपाल अंतिल के फतेहपुर का एसपी बनने के बाद अब सहारनपुर से ट्रांसफर होकर आए नवनियुक्त युवा आईपीएस अर्पित विजय वर्गी ने आज जिले में पहुंचकर एसपी सिटी का चार्ज संभाल लिया है। चार्ज लेने के दौरान एसपी सिटी ने बताया कि जिले में मेरी प्राथमिकता क्राइम पर कंट्रोल करना व जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। महिलाओ के लिए जो सरकार के द्वारा योजनाए चल रही है उन योजनों का महिलाओ को लाभ दिलाना व महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, मलिन बस्तियों तक महिलाओ या बेटियों को सरकारी सुविधा नही मिल पाती इसलिए महिलाओ को उनका हक दिलाने का कार्य किया भी किया जाएगा। उन्होंने कहा की जिले में पूर्व अधिकारी के द्वारा जो अच्छे कार्य किए जा रहे थे उन सभी कार्यो को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा जनपद में मिशन शक्ति , नारी सम्मान आदि जैसी विभिन्न योजनाओ को भी आगे बढ़ाया जायेगा।

देर शाम एस पी सिटी ने थाना शहर कोतवाली व् सिविल लाईन पुलिस को ब्रीफ भी किया और अधिनिस्थ पुलिस कर्मियों आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कानून व्यवस्था सुद्र्ढ रखने हेतु दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही साथ जनपद में अपराध की रोकथाम व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस बल को बाजारो/चौराहों/भीड-भाड वाले स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध वाहन/ व्यक्तियों की चैकिंग हेतु निर्देशित भी किया गया। सम्बंधित थाना क्षेत्रों में पडने वाले सर्राफा दुकानों, पेट्रोल पम्प, प्रतिष्ठानों,बैंकों पर जाकर सुरक्षा सम्बन्धी सुझावों का आदान-प्रदान करने तथा लगातार पेट्रोलिंग कर सतर्क दृष्टि रखने हेतु सभी को निर्देशित भी किया गया एस पी सिटी द्वारा पुलिसकर्मियों को थानों पर आने वाले शिकायतकर्ता/फऱियादियों की समस्याओं को शांति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण करने व लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित भी किया गया।

Tags

Related Articles

Back to top button