Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

क्रिसमस डे की शुरुआत सब के साथ, येशु मसीह के जन्म की खुशी में बाटा प्रेम भोज

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। जिले में क्रिसमस डे की शुरुआत सबके साथ हुई है असेंबली आफ बिलीवर्स चर्च गाजियाबाद ने पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी क्रिसमस की खुशियों भरे पर्व की शुरुआत गरीब व सर्व समाज के लोगों के साथ मिल कर की और समाज में यह संदेश फैलाया कि अपने समाज के साथ-साथ सर्व समाज के संग खुशियां मनाने में जो वास्तविक आनन्द आता है। उसकी बात ही कुछ और होती है वह असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च ए-३१ महेंद्रा एन्क्लेव गाजियाबाद ने प्रेम भोज(भंडारे) के रूप में व यीशु मसीह के जन्म( क्रिसमस) के बारे में लोगों को बता कर व वैश्विक महामारी जो इस देश में व पूरी दुनिया में फैल रही है।

उसके पूरे अंत के साथ अमन और चैन के लिए प्रार्थना करके शुरू की येशु मसीह के जन्म की खुशी में प्रेम भोज के (भंडारा) का आयोजन आज 24 दिसंबर 2020 को कार्टे चौक शास्त्री नगर गाजियाबाद में किया। जिसमें शास्त्री नगर के कई गणमान्य लोगों ने इस आयोजन को हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया और आपस में एक भाईचारे की मिसाल पेश की है।

इस आयोजन को असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च के वरिष्ठ पादरी आलोक कुमार सिन्हा और उनके साथियों के द्वारा किया गया। इस कार्य में प्रभु के बड़े अनुग्रह को महसूस किया गया। उनमें ये शामिल हुए:
पादरी कपिल सिंह, जोशुआ, विनोद सिंह, राहुल सिंह, सृष्टि सिन्हा, एलिना मैथ्यूस और अन्य लोगो ने भी अपना योगदान किया। इस आयोजन में व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

आयोजन में आए पदाधिकारियों में ये शामिल हुए:

अनुज चौधरी (वरिष्ट पत्रकार एवं स्थानीय पार्षद)
कुंवर पाल सिंह (अध्यक्ष, व्यापार मंडल शास्त्री नगर, गाजियाबाद) सुधीर सिंह (महामंत्री, शास्त्री नगर, व्यापार मंडल), डॉ. रघुराज चौधरी (जिला महामंत्री)
उपाध्यक्ष अमजद खान (व्यापार मंडल) राजीव मेहरा (मीडिया प्रभारी) आचार्य बृजेश गौड़ (व्यापार मंडल)

Related Articles

Back to top button