Breaking Newsउत्तरप्रदेश

जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन,नारेबाजी

खबर वाणी भगत सिंह

मुजफ्फरनगर। जनपद में जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दर्जनों से भी अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया। और जमकर नारेबाजी शुरू की वह बैठे धरना प्रदर्शन पर रहे।

 

दरअसल आज राष्ट्रिय लोकदल के जिलाध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व में सैंकड़ों लोकदल पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता दर्जनों से भी अधिक ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर थाना सिविल लाईन अंतर्गत सर्कुलर रोड पर स्थित जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचे।

जहां उन्होंने किसानो की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोर दार नारे बाजी करते हुए अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

यहाँ लोकदल पदाधिकारियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की चीनी मिल चलने के बावजूद भी अभी तक गन्ने का भाव निर्धारित न होने से किसानो में नाराजगी बढ़ी हैं, सरकार को किसानो की भी तरफ देखना चाहिए और किसानो की विभिन्न समस्याओं का भी समाधान करना चाहिए।

यहाँ रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा की अगर जल्द ही किसानो की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो रालोद पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।

Tags

Related Articles

Back to top button