Breaking Newsआयुर्वेदा

136 वें स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

खबर वाणी संवाददाता

मुज़फ्फरनगर। कांग्रेसियों ने 136 वे स्थापना दिवस पर निकाली पदयात्रा, शहर स्थित प्रेमपुरी वाटिका से पैदल यात्रा शहर भर में निकालकर वापस वाटिका पर समाप्त हुई है।

जनपद मुज़फ्फरनगर में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कांग्रेस के 136 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नगर में पदयात्रा निकाली गयी। कांग्रेस की यह पैदल यात्रा प्रेमपुरी स्थित वाटिका से शुरू हुई जोकि हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, होते हुए शिव चौक, मीनाक्षी चौक के रास्ते खालापार होकर वापस प्रेमपुरी पर जाकर ही समाप्त हुई।

इस पैदल यात्रा में पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकाल में हुई उपलब्धियों को किसानों और आम लोगों तक पहुंचाने बखान करते नजर आ रहे थे। साथ ही साथ इस पदयात्रा में “रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम” इस भजन के साथ कांग्रेसियों ने आज नगर में अपनी पद यात्रा निकाली है।

Related Articles

Back to top button