Breaking Newsउत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट सहित कई राजस्व अधिकारीयों एंव कर्मचारियों को लगा कोरोना वैक्सीन का टीका

जनपद भर में राजस्व अधिकारीयों/कर्मचारियों को कई स्थानों पर लगाये जा रहे कोरोना वैक्सीन के ठीके टारगेट किया जा रहा पूरा प्रवीण कुमार चोपड़ा मुख्य चिकित्साधिकारी

खबर वाणी / भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। जनपद के विभिन्न स्थानों पर आज राजस्व अधिकारीयों और कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन के ठीके लगाये गए यहां जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह सहित राजस्व से जुड़े कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार चोपड़ा की मानें तो शासन के आदेश निर्देशों के क्रम में टारगेट को पुरा किया जा रहा है।

दरअसल पूरा मामला जनपद मुजफ्फरनगर का है जहां आज कोरोना वैक्सीन के टीके युद्ध स्तर पर जनपद भर के विभिन्न स्थानों पर राजस्व से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगाए जा रहे हैं।

यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि आज कोना वैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं जिसमें जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह सहित राजस्व से जुड़े तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह टीके लगाए जा रहे हैं शासन के दिशा निर्देश एवं आदेशों के क्रम में यह अभियान जोर शोरों से चल रहा है साथ ही साथ टारगेट को भी पूरा किया जा रहा है।

शहर के शांति – मदन हॉस्पिटल में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया तो वही भोपा रोड स्थित मखियाली सी,एस,सी में एस डी एम सदर दीपक कुमार को वैक्सीन का टीका लगाया गया। जनपद भर में विभिन्न स्थानों पर तमाम राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीनेशन का टीका लगाया जा रहा है।

Tags

Related Articles

Back to top button