Breaking Newsउत्तरप्रदेश

तितावी के बघरा में कॉंग्रेस की किसान महापंचायत सफल, कृषि कानूनों पर जमकर गरजी प्रियंका गांधी

विधायक पंकज मलिक के आह्वाहन पर आज हुई किसानो की पंचायत, कॉंग्रेस राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लु, आचार्य प्रमोद कर्षणम् सहित दीपेंद्र हुड्डा भी रहे शामिल

खबर वाणी भगत सिंह

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज कांग्रेस के पूर्व विधायक पंकज मलिक के आह्वान पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विराट किसान रैली का आयोजन किया गया।

इस पंचायत में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित कई दिग्गज शामिल हुए।

आज बघरा के स्वामी कल्याण देव कॉलेज में हुई किसानो की पंचायत में सड़क मार्ग से पहुंची प्रियंका गांधी को देखने के लिए हजारों की भीड़ जुटी।

तितावी के बघरा में हुई किसान महापंचायत मे पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व विधायक पंकज मलिक सहित कॉंग्रेस की प्रियंका गांधी भी जमकर गरजी और कृषि कानूनों का जमकर विरोध किया।

यहाँ किसानों की विभिन्न समस्याओं एंव कृषि कानूनों के संबंध में स्थानीय किसानों एवं तमाम जनता को प्रियंका गांधी ने संबोधित किया।

पंचायत स्थल पर बड़े मंच की व्यवस्था की गई थी लगभग 7,8 हजार किसानो की भारी भीड़ यहां जुटी रही यहाँ की व्यवस्था एस पी देहात आलोक श्रीवास्तव एंव सीओ बुढ़ाना विजय कुमार गौतम के दिशा निर्देशनो में पुलिस एंव अर्धसैनिक बलों की रही।

यहाँ प्रियंका गांधी ढाई बजे पहुंची और 3:30 बजे तक रही पंचायत के बाद प्रियंका गांधी का काफिला सीधे दिल्ली की और कूच कर गया।

Tags

Related Articles

Back to top button