गंगा में पांच लोग डूबे, तीन लोगों को गोताखोरों ने सकुशल बाहर निकाला, दो की तलाश जारी
खबर वाणी ब्यूरो
कासगंज। जनपद के कादरगंज घाट पर उस वक़्त हड़कंप मच गया जब गंगा स्नान करने गए एक ही परिवार के पांच लोग गंगा में डूब गए, वही इस घटना के बाद गंगा में डूबे पांच लोगों में से तीन लोगों को स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया गया।
दो लोगों को गंगा में ढूंढने के लिए गोताखोरों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा हैं। आपको बता दें यह हादसा उस बक्त हुआ जब कासगंज जनपद के ही बड़ौदा गाँव के रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोग कादरगंज गंगा स्नान करने के लिए कादरगंज गंगा घाट पर गए थे।
तभी पांचों लोग गंगा में डूब गए, वही पांचों लोगो को गंगा में डूबते देख स्थानीय लोगो और गोताखोरों ने तीन लोगों को सकुशल गंगा से बाहर निकाला गया। वही इस घटना में गंगा में डूबे मामा भांजे की गंगा में लगातार तलाश करने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है।
वही इस घटना ने बाद जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह कादरगंज गंगा घाट पहुंचे जंहा जिलाधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी की ओर पीड़ितों को सांत्वना दी। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा पीड़ितों की हर सम्भव मदद की जाएगी