Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

प्राथमिक विद्यालय में नारी चौपाल का हुआ आयोजन, मिशन शक्ति के तीसरे चरण में बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वाबलंबन के लिए दी गयी जानकारी

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में आज दिनांक 2 मार्च 2021 को मिशन शक्ति के तीसरे चरण के अंतर्गत बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान,

स्वाबलंबन के लिए प्राथमिक विद्यालय अबूपुर- 2 मुरादनगर में नारी चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें एसएमसी की महिला सदस्यो, रसोईया, मां समूह तथा समस्त शैक्षिक स्टाफ उपस्थित रहा।

बैठक में महिलाओं को सुरक्षा एवं संरक्षा, यौन हिंसा घरेलू हिंसा, आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई।

तथा सभी को हेल्पलाइन नंबरों तथा उनके उपयोग की जानकारी दी गई। इसके बाद सभी महिलाओं को स्वशक्ति फिल्म दिखाई गई।

Related Articles

Back to top button