Breaking Newsउत्तरप्रदेश

मंत्री ने जनसंपर्क कर प्रदेश की 4 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा कर क्षेत्रवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

खबर वाणी सवांददाता

मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर के केशल मंडल में जनसंपर्क कर प्रदेश की 4 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की और क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

प्रदेश सरकार के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर साहित्य वितरण कार्यक्रम (बूथ चलो अभियान) में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विधानसभा मुजफ्फरनगर के केशव मण्डल के बूथ संख्या 197, 198 व 184, 186 जनकपुरी, त्यागी कॉलोनी

फ्रेन्ड्स कॉलोनी में जन संपर्क कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दी।

कपिल देव ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ है, सडकें, लाईटें इत्यादि की स्थिति बेहतर हुई है। जनकपुरी में 15 से 20 फुट गहराई में मकान थे जिस कारण बरसात में घरों में पानी भर जाता था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवास योजना के अंतर्गत क्षेत्र के 500 से अधिक व्यक्तियों को 2.5 लाख रूपये से पक्के मकान बनाकर लाभान्वित हुए हैं जिससे उनके सर पर छत आई है तथा उनके आवासों की स्थिति बेहतर हुई है।

मंत्री कपिल देव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अभूतपूर्व उपलब्धियों को प्राप्त किया है। आज प्रदेश में भ्रष्टाचारमुक्त एवं सुरक्षा का माहौल प्रदेश सरकार के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

उन्होंने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी और रंगों के इस पावन पर्व को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोहताश पाल, मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, जगदीश पांचाल, मंडल प्रभारी अमिता चौधरी, ओमपाल, नमीष चंदेल, मनोज, सचिन पाल, सुनील पाल, हरपाल सिंह, सीताराम वर्मा, अनिल कुमार, शिव कुमार, पवन वर्मा, रुकमेश, दीपक कुमार, सचिन प्रजापति, अर्जुन चौधरी आदि वरिष्ठ भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

Related Articles

Back to top button