सलाम बालक ट्रस्ट द्वारा रेलवे स्टेशन के बाहर जरूरतमंद लोगों को दी गयी राशन किट

खबर वाणी सवांददाता
ग़ाज़ियाबाद। कोरोनाकाल में लगातार लोगों की सेवा में जुटे सामाजिक संस्था ‘सलाम बालक ट्रस्ट’ के द्वारा जनपद में रेलवे स्टेशन के बाहर ज़रूरतमंद लोगों को राशन के किट वितरित किये गए।
गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन के आसपास व लाइन पर क्षेत्र में लगातार काम कर रहे संस्था के सदस्यों द्वारा ऐसे 100 ज़रूरतमंद लोगों की सूची तैयार कर ली गयी थी जिनके सामने इस कोरोनाकाल में राशन आदि का संकट खड़ा हो गया था। उन्हें पहले ही टोकन दे दिया गया था ताकि राशन वितरण कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए सुचारू रूप से हो सके।
जिसके बाद मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे संस्था के पदाधिकारी अंजनी तिवारी, प्रमोद व अन्य द्वारा गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर लोगों को राशन किट वितरित किया गया। करीब 100 लोगों को दिए गए किट में 10 किलो आटा, 5 किलो चावल, 2 किलो दाल, सरसों का तेल, नहाने व कपड़ा धोने का साबुन व मास्क इत्यादि था।
संस्था के पदाधिकारी अंजनी तिवारी ने बताया कि पूर्व में भी अलग अलग समय पर रेलवे स्टेशन के आसपास 300 लोगों को व ट्रांस हिंडन इलाके में 200 ज़रूरतमंद लोगों को राशन किट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी राशन वितरण या अन्य माध्यम से लोगों की मदद की जाती रहेगी।
उन्होंने राशन वितरण के समय व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग के लिए स्टेशन अधीक्षक कुलदीप त्यागी, आरपीएफ इंचार्ज नायडू, जीआरपी के हनिराम का आभार जताया।