Breaking Newsउत्तरप्रदेश

तीर्थ स्थल शुक्रताल दत्तात्रेय भगवान की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल व पति अशोक अग्रवाल हुए शामिल

खबर वाणी संवाददाता

मुज़फ्फरनगर। आज शुक्रताल में पूरे विधि विधान से हवन एवं पूजन के उपरांत मूर्ति को स्थापित किया गया उसके उपरांत वहां पर भंडारे का आयोजन किया गया पालिका अध्यक्ष द्वारा आए हुए भक्त जनों को अपने हाथ से भोजन परोसा गया, तीर्थ स्थल शुक्रताल दत्तात्रेय भगवान की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल व पति अशोक अग्रवाल शामिल हुए है।

तत्पश्चात पालिका अध्यक्ष अपना घर आश्रम पहुंची जहां कि वह संरक्षक भी हैं वहां पर जाकर भर्ती प्रभु जनों का हाल जाना और पूरे आश्रम का निरीक्षण किया उपस्थित लोगों से वहां पर दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की और फिर प्रभु जनों के बीच पहुंची।

उनसे उनका हालचाल जाना किसी से उसका नाम पूछा तो किसी से उसके शहर के बारे में वहां की व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर पालिका अध्यक्ष  अंजू अग्रवाल ने उपस्थित स्टाफ एवं दूरभाष पर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को अपना घर आश्रम की इतनी अच्छी देखभाल करने के लिए उन्हें साधुवाद दिया।

पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के साथ उनके पति इंजीनियर  अशोक अग्रवाल स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button