Breaking Newsउत्तरप्रदेश

किसान यूनियन ने कराया रोहाना टोल फ्री, 37 दिनों से लगातार चल रहा किसानो का धरना प्रदर्शन

37 दिनों से भाकियू ब्लाक अध्यक्ष ठा० कुशलवीर सिंह के नेतृत्व में लगातार चल रहा किसानो का धरना प्रदर्शन

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। जनपद के देवबन्द सहारनपुर स्टेट हाईवे पर स्थित रोहाना टोल को आज ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशल वीर सिंह के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन से जुड़े कार्यकर्ता पदाधिकारियों फ्री करा दिया।

यहाँ पिछले 37 दिनों से धरनारत किसानो ने रोहना टोल को भाजपा द्वारा गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के साथ व किसानों के मंच के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने को लेकर फ्री करा दिया है।

टोल फ्री कराने वाले भाकियू पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं का कहना है की गाजियाबाद जिला प्रशासन द्वारा भाजपाइयों के खिलाफ कोई कार्यवाही ना किए जाने को लेकर भाकियू द्वारा आज सभी टोल फ्री करा दिए गए हैं।

उसी कड़ी में आज रोहाना टोल पर ब्लॉक अध्यक्ष कुशल वीर सिंह के साथ भाकियू सिपाहियों ने टोल फ्री करा दिया। टोल फ्री कराने वाले किसानो का कहना है की जब तक पुलिस प्रशासन भाजपा के उन गुंडों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करता तब तक सभी टोल फ्री रहेंगे।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशल वीर सिंह के साथ तहसील उपाध्यक्ष नवीन त्यागी, तहसील सचिव राजू पीन्ना, ब्लॉक उपाध्यक्ष तोहिद हसन, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहित त्यागी, आदेश बाबा, अमित त्यागी, अनिल त्यागी, अब्दुल समद, बबलू त्यागी, साजिद अली, लक्ष्य त्यागी, ग्राम अध्यक्ष ठाकुर ईश्वर सिंह, अरुण शर्मा, लोकेश चौधरी, प्रयास त्यागी, गोगा शर्मा, संजू त्यागी, संदीप त्यागी, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

Related Articles

Back to top button