Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

आला अधिकारियों की लापरवाही से जा सकती थी कर्मचारी की जान, बाल-बाल बची कर्मचारी की जान

प्रतिदिन मोटी रकम का हो रहा नुकसान, खुद जोनल कार्यालय का स्टाफ हादसे से है सदमे में

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। जनपद के विजयनगर थाना क्षेत्र में नगर निगम का जोनल कार्यालय है। नगर निगम के जोनल कार्यालय में नगर निगम कर्मचारी की उस वक़्त जान बच गई है। जब नगर निगम के जोनल कार्यालय में बने सम्पति विभाग के कमरे के लेंटर से भरभरा कर मालवा गिर गया है।

देखे वीडियो और सुने किस तरह से सदमे में है जोनल कार्यालय का स्टाफ

मालवा नगर निगम के कर्मचारी के सिर पर गिरा गया और वो बस बाल बाल बच गया है। जिसके बाद कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसके सिर में कई टाके लगे है। फिलहाल कर्मचारी की तबीयत ठीक बताई जा रही है।

बता दे कि गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 में नगर निगम का जोनल कार्यालय बना हुआ है। कार्यालय की इमारत अंदर से खोखली हो चुकी है और लेंटर से भरभरा कर मालवा गिर रहा है।

अब से 15 दिन पहले भी सम्पति विभाग में लेंटर से मालवा गिरा था और आज फिर मालवा गिरने से कर्मचारी मरते मरते बचा है। जिसके बाद कार्यालय की दीवारों पर नोटिस भी लगा दिया गया है। वही कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों में भय का माहौल भी बना हुआ है।

वही बात कर विजयनगर जोनल कार्यालय कि तो नगर निगम के आला अधिकारियों को पहले से ही कार्यालय की स्थिति से अवगत करा दिया गया था। लेकिन आला अधिकारियों की लापरवाही से आज कर्मचारी की जान जा सकती थी। अब देखना है कि विजयनगर के जोनल कार्यालय की स्थिति कब तक सुधर पाती है। या आगे भी इस तरह की हादसे लगातार सामने आते रहेंगे।

Tags

Related Articles

Back to top button