Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म, एक लड़की तीन लड़के, जच्चा और सभी बच्चे स्वास्थ, बच्चों को सुरक्षा के लिए नर्सरी में रखा गया

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। सोमवार को यशोदा अस्पताल में एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। बता दे कि आज यानी सोमवार को गाजियाबाद जनपद के कमला नेहरू नगर की रहने वाली एक महिला ने आज 4 बच्चों को जन्म दिया है।

इन चारों बच्चों में से एक लड़की और 3 लड़के हैं, प्राथमिक जांच में सभी बच्चे स्वास्थ्य जन्म के बाद चारों बच्चों की देखभाल के लिए सभी बच्चों को नर्सरी में रखा गया है डॉक्टरों की टीम ने महिला का सफल ऑपरेशन किया है।

उन्होंने बताया कि जन्म के बाद नवजात बच्चों को जान का खतरा रहता है उनकी सुरक्षा के लिए डॉक्टर सचिन दुबे के संरक्षण में बच्चों को नर्सरी में रखा गया है।

वही जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शशि अरोड़ा ने बताया कि अस्पताल में एक महिला इमरजेंसी में पेट दर्द के कारण भर्ती हुई थी।

प्राथमिक उपचार के बाद महिला का ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है जच्चा और सभी बच्चे स्वास्थ हैं जिनको देखरेख के लिए नर्सरी में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button