बारिश का कहर 4 मकानों की दीवार और छत गिरी, कई लोग हुए घायल, पुलिस सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती
खबर वाणी भगत सिंह
मुजफ्फरनगर। जनपद में बारिश के कहर से चार मकानों की सच्चाई दीवार गिरी जिसमें 5 बच्चों सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई मौके पर पहुंचे ग्रामीण व पुलिस ने घायलों को मकान की दीवार से निकाला और पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बुढाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर उनका उपचार जारी है।
दरअसल मामला बुढाना थाना क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा का है जहां पर रात्रि के समय भारी बारिश पड़ने के कारण चार मकानों की छत सहित दीवार गिर गई और 5 बच्चों सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुए।
घायलों में रेशमा 35 वर्ष, जुनेद 8 वर्ष, रिहान 5 वर्ष,इकरा 6 वर्ष,आलिया 1 वर्ष, आयशा 4 वर्ष, व भोली पत्नी मुन्तजिर 40 वर्ष, मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए बुढाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जहां पर उनका उपचार जारी है बुढ़ाना इंस्पेक्टर संजीव कुमार सहित थाने का समस्त स्टाफ गांव मंदवाड़ा पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।