Breaking Newsउत्तरप्रदेश

एक बार फिर 26 सितंबर को होगी किसान मजदूर संघटन की अगली महापंचायत, विभिन्न मांगों को लेकर होगी बात

सरकार हमारी बात जरूर सुनेगी,ये सरकार हमारी है न कि पाकिस्तान की :- ठाकुर पूरन सिंह

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। 5 सितंबर के बाद अब किसान मजदूर संघटन की आने वाली 26 सितम्बर को महापंचायत होने जा रही है। बता दें कि किसानो की ये महापंचायत विभिन्न मांगों को लेकर होने जा रही है। 5 सितम्बर में सिर्फ नेतागीरी हुई, न कि किसानों की किसी ने न कही, और न कोई बात सुनी गई। ठाकुर पूरन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मजदूर संगठन।

◆ जिले के जीआईसी मैदान में फिर होगी किसानों की महापंचायत

किसानो की गन्ना मूल्य डीजल आदि विभिन्न मांगों को लेकर 26 सितम्बर को महापंचायत होगी। पंचायत आयोजकों का आरोप है कि बीते 05 सितंबर में हुई महापंचायत में नहीं उठाए गए किसानों के मुद्दे-ठाकुर पूरन सिंह

किसानों के मुद्दे कम और  राजनीति के चलते नेता गिरी ज्यादा की गई 05 सितंबर की महापंचायत के दौरान -ठाकुर पूरन सिंह, 26 सितंबर में उसी जीआईसी मैदान में होगी एक बार फिर किसानो की महापंचायत, कई किसान संघटन हुए एकजुट।

सरकार हमारी बात जरूर सुनेगी,ये सरकार हमारी है न कि पाकिस्तान की :- ठाकुर पूरन सिंह

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने 26 सितंबर की महापंचायत को समर्थन दिया है। किसान संगठनों में फूट दिखनी शुरू हो गयी है। आगामी 2022 चुनाव के दृष्टिगत अलग अलग कई संघठन सरकार के पक्ष में आये।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button