किसानों की धरती मुजफ्फरनगर में एक बार फिर होगी महापंचायत आयोजित
5 सितंबर में हुई महापंचायत में नहीं उठाए गए किसानों के अहम मुद्दे सिर्फ और सिर्फ किया गया राजनीतिककरण
खबर वाणी भगत सिंह
मुज़फ्फरनगर। किसानों की धरती मुज़फ्फरनगर में फिर से एक बार महापंचायत आयोजित होने जा रही है। आपको बता दे कि कल यानि 26 सितंबर के लिए किसानों की फिर एक बड़ी महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन शहर के महावीर चौक पर स्थित राजकीय मैदान में होना है। किसान मजदूर महापंचयत, हिंद मजदूर किसान समिति के नेतृत्व में भारी संख्या में किसानों के आगमन की तैयारी चल रही है। फिर से एक बार इस महापंचायत में भारी भीड़ जुटने के कयास लगाये जा रहे है।
बीते 5 सितंबर में भी इसी स्थान पर किसानो कि महापंचायत हुई थी, जिसमे अभी तक नही निकला कोई समाधान, हिन्द मजदूर किसान समिति के किसानों का आरोप है कि राकेश टिकैत ने 5 सितम्बर की महापंचयात में नही उठाये किसानों के मुद्दे जिसको लेकर फिर सेेेे एक बार किसानों की महापंचायत होनेे जा इस महापंचायत में किसानों के सभी मुद्दे उठाए जाएंगे।
आपको बता दें कि 5 सितंबर को कोई किसान महापंचायत में सिर्फ और सिर्फ राजनीतिकरण की गई थी, 5 सितंबर की महापंचायत में किसानों की समस्या हल नहीं हुई थी। अब 26 सितंबर के लिए उसी जीआईसी मैदान में विशाल महापंचयत की तैयारी चल रही है।
2022 चुनाव जैसे जैसे नजदीक वैसे वैसे किसान संघटन सक्रिय हुए हैं किसानों के अलग-अलग संगठन पंचायतें कर रहे हैं। जिसके चलते फिर से किसान संगठन थाना सिविल लाइन क्षेत्र के जीआईसी मैदान में कल सुबह 11 बजे से फिर एक बार महापंचायत आयोजित कर रहे है।