Breaking Newsउत्तरप्रदेश

क्रांति सेना ने बांग्लादेश का फूंका पुतला, हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमले पर ध्यान दें केंद्र सरकार

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। बंगलादेश में लगातार हो रहे हिंदुओं पर हमले और धार्मिक स्थलों के तोड़े जाने पर जनपद मु0 नगर में क्रांति सेना पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं में खासा उबाल दिखाई दे रहा है।

आज शहर के प्रकाश चौक पर दो दर्जन से अधिक क्रांति सेना पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने बंगला देश का पुतला दहन कर अपना जबरदस्त विरोध जताया है।

यहाँ क्रांति सेना के पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त नारे बाजी भी की है।

प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने केंद्र सरकार से इस तरफ भी ध्यान देने की बात कही है साथ ही साथ बंग्लादेश को भी चेतावनी देने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button