जमीनी विवाद में फायरिंग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, महिलाओं सहित दर्जनों लोग हुए घायल
भगत सिंह / नूर मोहम्मद
मुजफ्फरनगर। जनपद बुढाना तहसील क्षेत्र के गांव उमरपुर में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब प्लाट को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद शुरू हो गया, बढ़ते विवाद को देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर दिया जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। दरअसल आपको बता दे बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरपुर में प्लाट को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। जिसमें महिलाओं सहित दर्जनों लोग घायल हो गए।
उमरपुर चौकी पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी दोनों पक्षों से वार्ता कर रहे हैं। गांव उमरपुर में दो दशक से युसूफ अंसारी का एक प्लाट पर कब्जा है। जिसमें वह मकान बनाकर बच्चों सहित रह रहा हैं। एक पक्ष युसूफ का कहना है कि उनके पूर्वजों ने यह प्लॉट खरीदा था। लेकिन बैनामा नहीं कराया था।
द्वितीय पक्ष -उक्त प्लाट का महावीर निवासी शाहडब्बर ने संगीता पत्नी अनुज सैनी निवासी उमरपुर के नाम बैनामा करा दिया। अनुज सैनी पक्ष आज पुलिस व राजस्व टीम को लेकर प्लाट पर कब्जा कराने के लिए पहुंचे। युसूफ पक्ष द्वारा विरोध करने पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। जिसमें आधा दर्जन महिलाएं सहित दर्जनों लोग घायल हो गए।
युसूफ पक्ष का कहना है कि पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग की। विरोध में युसूफ पक्ष की महिलाओं द्वारा भी पुलिस पर पथराव किया गया। उमरपुर चौकी पर एसडीएम अरुण कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार सतीश चंद्र अघेल व कई थानों की फोर्स दोनों पक्षों से वार्ता करने में लगी।
बड़ा सवाल यह है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मीडिया से वार्ता करने में कतरा रहे हैं जबकि मौके से हुई फायरिंग मे खोके मिले है।