गाज़ियाबाद से वापस मुंबई जा रहे बुजुर्ग दंपत्ति विमान में बैठने से पहले निकले ओमिक्रोन पाजिटिव
गाज़ियाबाद का नेहरूनगर बना प्रदेश का पहला ओमिक्रोन कंटनमेंट जोन
समीर मलिक
गाजियाबाद। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद शहर के नेहरू नगर इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति मेंं नए वैरिएंट ओमिक्रोन संक्ररमण मिलने गाजियाबाद के प्रशासनिक अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बता दें कि गाजियाबाद के नेहरू नगर इलाके से शुक्रवार को बुजुर्ग दंपत्ति अपने घर महाराष्ट्र मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। बुजुर्ग दंपत्ति की फ्लाइट शाम की थी, इसी बीच बुजुर्ग दंपत्ति की जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट में ओमिक्रोन की पुष्टि पाई गई, जिसको लेकर आनन-फानन में पुलिस, प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हो गए और बुजुर्ग दंपति को दिल्ली एयरपोर्ट से वापस नेहरूनगर बुला लिया गया।
बता दें कि बुजुर्ग दंपति मूल रूप से महराष्ट्र मुंबई के रहने वाले बताए जा रहे है। बुजुर्ग दंपत्ति मुंबई से पहले जयपुर में एक शादी समारोह में तीन दिन तक रूके थे। इसके बाद नेहरूनगर में अपने मौसा-मौसी से मिलने 29 नवंबर को ग़ज़ियाबाद पहुंचे। जहाँ दोनों पति-पत्नी की वृंदा पैथालाजी लैब में इन दोनों की कोरोना जांच की गई, जांच में दोनो पति-पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमित पाए जाने पर दोनों पति-पत्नी तनाव में आ गए।
15 दिसंबर को दोनो पति-पत्नी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई तो शुक्रवार को बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने घर मुंबई वापस जाने का निर्णय किया और एयरपोर्ट पर पहुंच गए। लेकिन विमान में बैठने से पहले ओमिक्रोन की रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। लेकिन बुजुर्ग दंपत्ति की फ्लाइट शाम की थी, इसी बीच बुजुर्ग दंपत्ति की जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट में ओमिक्रोन की पुष्टि पाई गई, जिसको लेकर आनन-फानन में पुलिस, प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हो गए और बुजुर्ग दंपति को दिल्ली एयरपोर्ट से वापस नेहरूनगर बुला लिया गया।
आपको बता दें कि जहाँ देर शाम को प्रशासन के निर्देश पर बुजुर्ग दंपत्ति के मौसा मौसी के नेहरूनगर द्वितीय-ए स्थित मकान संख्या-145 को सील कर दिया गया है। घर में आने-जाने वालो पर रोक लगा दी गई है। साथ ही नेहरूनगर को प्रदेश का पहला ओमिक्राेन कंटनमेंट जोन बनाया गया है। नेहरूनगर में अगले दस दिनों तक कोरोना जांच की जाएगी। आपको बता दे कि वृंदा पैथालॉजी लैब में बुजुर्ग दंपत्ति की जांच करने वाले स्टाफ की भी अब कोरोना जांच होगी।