भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर की जलाई गई प्रचार सामग्री, वीडियो वायरल
कड़े विरोध के बाद लोनी से भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर की सीट फसती दिखाई दे रही ?
खबर वाणी संवाददाता
गाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण को होने वाले मतदान में भाजपा प्रत्याशियों का कई जनपदों में जनता द्वारा लगातार किया जा रहा कड़ा विरोध देखने को मिला है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के लोनी विधानसभा क्षेत्र का है जहाँ से भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर की प्रचार सामग्री जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े ही तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होने जा रहे पहले चरण के चुनाव में अब मात्र 3 दिन बाकी रह गए हैं, जैसे-जैसे पहले चरण में होने वाले मतदान का समय बीतता जा रहा है। वैसे वैसे हर एक प्रत्याशी अपनी अपनी विधानसभा में दमखम के साथ मैदान में उतर कर जोरशोर से प्रचार प्रसार कर रहा हैं। गाज़ियाबाद जिले में 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जिले की पांचों सीटों पर अपना परचम लहराया था।
लेकिन इस बार जैसे भाजपा से लोनी प्रत्यशी नंदकिशोर गुर्जर का कड़ा विरोध देखने को मिल रहा है, उससे यह अंदाजा लगाना गलत नही होगा कि इस बार नंदकिशोर की जीत आसान नही है। लोनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर का इस बार कड़ा विरोध देखने को मिल रहा है। विरोध को देखते हुए, सपा-रालोद गठबंधन से प्रत्यशी मदन भैया की जीत आसान होने से भी मना नही किया जा सकता है। लेकिन यह तो आने वाली 10 मार्च को ही पता चल पाएगा कि लोनी विधानसभा की जनता इस बार विधायकी का ताज की के सिर पर सजाती है।