Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से गायब हुई 75 लाख रुपए की ज्वैलरी, पुलिस जांच में जुटी

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। जिले में एक अजब चोरी का गजब मामला सामने आया है। यहां पीएनबी बैंक के लॉकर से करीब 75 लाख के गहने अचानक सेके चोरी हो गए। दरअसल जिस महिला का लॉकर था उसने 2019 से इस लॉकर को नहीं खोला था। आज जब वह लॉकर को खोलने आई तो उसकी चाबी से लॉकर नहीं खुला। इस मामले में उसने बैंक के अधिकारियों से संपर्क किया तो उनकी मौजूदगी में लॉकर तोड़ा गया। लॉकर टूटने के बाद महिला को पता चला कि उसके लॉकर में से करीब 75 लाख की ज्वेलरी गायब है।

इस मामले का पता चलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आपको बता दें यह पीएनबी बैंक नेहरू नगर में स्थित है।

जहां प्रियंका नाम की इस महिला ने लॉकर लिया हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि बिना बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से यह वारदात होगी नामुमकिन है। अब देखना होगा कि पुलिस इस घटना को कब तक खोल पाती है लेकिन सवाल यह भी है क्या और सरकारी बैंक के लाकर में आम आदमी का सामान सुरक्षित नहीं

पीएनबी बैंक मैनेजर संदीप श्रीवास्तव

गाजियाबाद ब्रांच नेहरू नगर पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर संदीप श्रीवास्तव ने बताया कुछ समय पहले अकाउंट होल्डर प्रियंका के लॉकर की चाबी लग नहीं रही थी। जब इसे किसी तरह से खोला गया तब लॉकर्स में कुछ नहीं था। लॉकर में रखे सामान की जानकारी बैंक को नहीं होती है, यह सीक्रेट होती है। हम पुलिस जांच मे सहयोग करेंगे।

◆डिप्टी एसपी ग़ाज़ियाबाद आलोक दुबे

डिप्टी एसपी गाजियाबाद आलोक दुबे ने बताया कि नेहरू नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में प्रियंका नाम की महिला का एक लॉकर है जिसमें प्रियंका के करीब 65 से 70 लाख रुपए की ज्वेलरी रखी हुई बताई जा रही है। प्रियंका नाम की महिला ने अंतिम इस्तेमाल 2019 के नवंबर महीने में किया था। 2019 के बाद जब आज प्रियंका द्वारा अपने लॉकर में रखी ज्वेलरी को देखने के लिए गयी तो प्रियंका के लॉकर की चाबी नही लग रही थी, जिसके बाद बैंक कर्मचारियों द्वारा प्रियंका की मौजूदगी में लॉकर को तोड़ा गया तो लॉकर से प्रियंका को 65 से 70 लाख रुपए की ज्वैलरी गायब थी, प्रियंका की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button