एसएसपी के सख्त आदेश के बाद भी आखिर इंदिरापुरम इलाके में क्यो चल रहा हुक्का बार
खबर वाणी संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर 15 इलाके में स्थित कोटक बैंक के ऊपर टामारा नाम से एक हुक्का बार जोरशोर से चल रहा है, बता दे कि कुछ दिन पूर्व इंदिरापुरम थाना क्षेत्र इलाके में किन कैफे पर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए इंदिरापुरम थानाध्यक्ष को सख्त चेतावनी दी थी कि इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में किसी भी रूप में हुक्का बार संचालित ना किया जाए।
एसएसपी की चेतावनी के बाद भी आखिर इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर 15 इलाके में क्यो जोरशोर से टामारा नाम का हुक्का बार संचालित है।
आपको बता दें कि यह हुक्का बार देर रात तक भी चलता रहता है और इस हुक्का बार में युवक-युवती का आवागमन जारी रहता है इस हुक्का बार में लाउड म्यूजिक के साथ साथ हुक्का बार में आने वाले सभी लोग लाउड म्यूजिक पर ठुमका लगा रहते हैं।
शनिवार को इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर 15 स्थित टामारा नाम के हुक्का बार एक वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है। जिसमें युवक-युवती हुक्का पीते हुए साफ नजर आ रहे हैं।