जीरो टोलरेंस के आधार पर बदमाशों को कतई बख्शा नहीं जाएगा – मुनिराज
खबर वाणी संवाददाता
ग़ाज़ियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के के शर्मा के नेतृत्व में गाजियाबाद के कार्यवाहक एसएसपी मुनिराज के गाजियाबाद में पुनरागमन पर सर्वप्रथम उनका अभिनंदन किया गया। उसके बाद उनके साथ गाजियाबाद की यथास्थिति की चर्चा करते हुए।
व्यापारियों व नगर वासियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का आग्रह राष्ट्रीय व्यापार मंडल की टीम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसएसपी देहात ई राजा भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मंडल ने उनसे भी मुलाकात की है।
इस दौरान एसएसपी मुनिराज ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सुरक्षा के लिए सभी जगहों पर लेपर्ड व चेकिंग की व्यवस्था और दुरुस्त कर दी गई है बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे।
अपराधियों को जीरो टॉलरेंस के आधार पर कतई बख्शा नहीं जाएगा। इनसे मिलकर वार्ता करने वालों मे व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर राकेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, महानगर अध्यक्ष संजय गोयल व व्यापारी नेता बॉबी त्यागी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।