Breaking Newsउत्तरप्रदेश

भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़, राकेश टिकैत व नरेश टिकैत को अलग कर बनाया अराजनैतिक संघटन

दोनो बड़े किसान नेताओ पर लगा राजनीति करने का आरोप, राकेश टिकैत ने प्रेस वार्ता कर किया खंडन

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से इस वक्त की बड़ी खबर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक में दो फाड़ हुए है। आज लखनऊ में हुई नए संघटन की घोषणा जिसमे राकेश टिकैत व् नरेश टिकैत पर राजनीति से प्रेरित होना बताया गया है वही राजनीति करने का भी खुला आरोप लगा है जिसके चलते बड़े पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा इस नए संगठन की घोषणा की गई है।

 

तो वहीं दूसरी तरफ मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उन्हें व राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत को नए संगठन से बाहर निकाले जाने का खंडन करते हुए कहा की भारतीय किसान यूनियन से कुछ लोग चले गए थे जिन्होंने अपना नया संगठन बना लिया है।

अब उनका भारतीय किसान यूनियन से कोई भी लेना देना नहीं है जल्द ही वे संयुक्त किसान मोर्चा की करनाल में एक बैठक कर एक लिस्ट जारी करेंगे जिसमें भारतीय किसान यूनियन से कुछ लोग बाहर निकले हैं और उन लोगों ने सरकार के दबाव में या यूं कहें कि सरकार की मिलीभगत से एक नया ही संगठन बना लिया है।

वहीं अगर बात करें भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक की तो आज लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन के राजनैतिक संगठन की बकायदा घोषणा के साथ ही नए पदाधिकारी/ कार्यकर्ताओं के नाम की भी घोषणा कर दी गई है।

सूत्रों की मानें तो भारतीय किसान यूनियन के कद्दावर रहे धर्मेंद्र मलिक सहित कई बड़े पदाधिकारी भी इस नए संगठन में शामिल हो गए हैं। आज देर शाम मुजफ्फरनगर में स्थित अपने आवास पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को जानकारी दी है।

सूत्रों कि माने तो अब भारतीय किसान यूनियन दो फाड़ हो गई है जिसमे नए संघटन का नाम भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नाम का रजिस्ट्रेशन व् घोषणा हो गई है तो वहीं नरेश टिकैत व् राकेश टिकैत के संघठन का नाम अब सिर्फ भारतीय किसान यूनियन ही रह गया है।

बताया जा रहा है की दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर चले धरना प्रदर्शनों के बाद जहां एक तरफ राकेश टिकैत का चेहरा देशभर के साथ ही विदेशों में भी चमक गया था तो वही इस धरने में अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ता /पदाधिकारियों सहित किसानों के हाथ कुछ भी नहीं लगा। किसानों के मुद्दे आज भी ज्यों के त्यों बताए जा रहे हैं तो वही राकेश टिकैत नरेश टिकैत पर राजनीति से प्रेरित और राजनीति करने का भी आरोप लग रहा है।

लखनऊ में हुए नए संघटन भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की घोषणा के बाद अब पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं के नाम की भी घोषणा कर दी गई है जिसमे अध्यक्ष व चेयरमैन द्वारा निम्न कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से घोषणा की गयी, राजेश सिंह मलिक संरक्षक , राजेश सिंह चौहान अध्यक्ष, मांगेराम त्यागी उपाध्यक्ष, अनिल तालान राष्ट्रीय महासचिव, धर्मेन्द्र मलिक राष्ट्रीय प्रवक्ता, बिन्दु कुमार कोषाध्यक्ष बनाया गया है , बताया जा रहा है कि ये सभी टिकैत गुट के ही पदाधिकारी रहे है।

उधर ने संगठन के बाद अब देर शाम भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी अपने आवास पर पत्रकारों को बुला इस पूरे मामले का खंडन करते हुए बताया कि हमें किसी ने कहीं से भी नहीं निकाला हमारा संगठन आज भी भारतीय किसान यूनियन ही है जो लोग जिन्होंने यह नया संगठन बनाया है वह हमारे ही संगठन के लोग थे तथा नाराजगी या किसी दबाव में ही उन लोगों ने यह संगठन बनाया है अब देखना है कि कुछ दिन बाद आखिर यह लोग क्या करेंगे।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button