हवन पूजन कर धूमधाम से मनाया योगी महाराज का गोल्डन जन्मदिन

खबर वाणी संवाददाता
गाज़ियाबाद। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के 50 वें जन्म दिवस पर राजनगर मंडल महामंत्री नीरज त्यागी के कार्यालय गरिमा प्रॉपर्टी पर हवन यज्ञ कराकर माननीय योगी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए कामना की है।
इस अवसर पर राजनगर मंडल के अध्यक्ष विनीत शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमरदत्त शर्मा, व्यापारी नेता प्रदीप गर्ग, महानगर के सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक वीरेंद्र सारस्वत, समाजसेवी प्रभाकर त्यागी
त्यागी ब्राह्मण सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय त्यागी, राजनाथ राम, अनुज राघव, सुशील खन्ना, द्विवेदी ,सुधांशु शर्मा, महेंद्र चावला ,मनोज सिंह ,आनंद प्रकाश, परमेंद्र त्रिपाठी ,संजय चौधरी,गौरव चौहान, अनिकेत प्रजापति, मेवाराम ।इस हवन यज्ञ को पूर्ण करने का कार्य आर्य समाज के प्रधान सेवाराम त्यागी के द्वारा किया गया। शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा छबील लगाकर, पौधारोपण करके, गरीबों में भोजन बांट कर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया।