महाराष्ट के नए सीएम होंगे एकनाथ शिंदे, 7 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

खबर वाणी ब्यूरो
मुम्बई। महाराष्ट में कई दिनों चल रहा सियासी घमासान अब खत्म हो चुका है। 20 जून से महाराष्ट में चल रही बगावत के 10 दिन बाद बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे गुरुवार को वापस मुंबई लौट गए है। और सीधे पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर मिलने पहुंचे। हालांकि इस घमासान के बीच गोवा से केवल शिंदे ही 39 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ वापस लौटे है।
सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र में गुरूवार रात 7:00 बजे ही नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। राज्यपाल के सामने बीजेपी आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी और उसके बाद एकनाथ शिंदे CM बन जाएंगे। वही दूसरी तरफ मुंबई में मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने एकनाथ शिंदे की सुरक्षा बढ़ाकर उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी मुहैया कराई है। वही खबर तो ये भी है की सरकार बनाने से पहले फडणवीस दिल्ली जाएंगे और वहां मौजूद वरिष्ठ नेताओं को महाराष्ट की सारी बात बताने के बाद शपथ लेंगे।
◆ सत्ताभोग के लिए पैदा नही हुए शिव सैनिक: संजय राउत
शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई बल्कि सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है। हम जनता के बीच काम करेंगे और फिर अपने दम पर सत्ता में आएंगे। बागी विधायकों को सरकार गिराने का ठेका मिला था। दगाबाजों का महाराष्ट्र में ये नया प्रयोग है।