Breaking Newsउत्तरप्रदेश

मुजफ्फरनगर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, जिला चिकित्सालय का किया स्थलीय निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक में मरीजों के तीमारदारों सहित अस्पताल में आने वाले लोगों से एक एक कर ली जानकारी

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। जनपद में आज सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का दौरा किया गया है, बता दे कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक अपने निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पहुंचे गए हैं। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जिला चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया है।

बृजेश पाठक प्रदेश के पहले उपमुख्यमंत्री व बड़े नेता बने जो समय अवधि से पहले ही किसी कार्यक्रम में पहुंचे है। जिला चिकित्सालय, अस्पताल की इमरजेंसी सहित विभिन्न वार्डो का उपमुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया है।

मरीजों, तीमारदारों सहित अस्पताल में आने वाले लोगों से भी एक-एक कर जानकारी ली, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, व्यवस्था एवं सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

जिला चिकित्सालय के निरीक्षण से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक संतुष्ट नजर आए जहां उन्होंने अस्पताल के निरीक्षण रजिस्टर्ड में भी बकायदा यह बात लिखी है।

निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मिल करेंगे वार्तालाप उसके बाद एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोर्ड पर है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button