अचानक तबियत खराब होने से गाज़ियाबाद जिले में 18 घंटे में दो सब इंस्पेक्टर की मौत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

खबर वाणी संवाददाता
गाजियाबाद। जनपद में 18 घंटे के भीतर दो दरोगा की अचानक मृत्यु होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आपको बता दे थाना इंदिरापुरम की शिप्रा सन सिटी चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक रामवीर सिँह कि बीती रात अचानक ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत खराब होने पर उक्त उप निरीक्षक को साथी पुलिसकर्मियों द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहाँ पर उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा उप निरीक्षक रामवीर सिँह को मृत घोषित कर दिया गया। उप निरीक्षक रामवीर मूल रूप से आगरा के बाह के रहने वाले थे। उप निरीक्षक रामवीर सिँह की असमय मृत्यु होने से पुलिस विभाग को अपूर्ण क्षति हुई है।
बता दे कि गाज़ियाबाद पुलिस अभी उप निरीक्षक रामवीर सिंह की मृत्यु के शोक से उबर भी नहीं पाए थी, कि वेवसिटी थाना क्षेत्र के लालकुआं चौकी चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह की ड्यूटी पर ही तबियत बिगड़ी उन्हें पास के ही अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छत्रपाल सिंह मूलरूप से अमरोहा के निवासी थे । पुलिस ने उनके परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गयी हैं।18 घंटो में भीतर अचानक से दो उप निरीक्षक की मौत से गाज़ियाबाद जनपद के साथ साथ उत्तर प्रदेश पुलिस को अपूर्ण क्षति हुई है।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद एवं पुलिस परिवार द्वारा पुलिस लाइन में स्वर्गीय उप निरीक्षक के पार्थीव शरीर को कांधा देकर राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धाजंलि दी गई। एवं शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए पुलिस परिवार की और से पूर्ण सहयोग हेतु आश्वस्त किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, तीनों जोन के पुलिस उपायुक्त, सभी राजपत्रित अधिकारीगण एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहे।