स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने किया संबोधित 1 माह तक चलेगा स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम

खबर वाणी संवाददाता
मुज़फ्फरनगर। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूली बच्चों को सम्बोधित किया। पूरे एक महीने तक स्कूल चलो अभियान का कार्यक्रम चलेगा। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आज शहर के श्री राम कॉलेज में प्रदेश के मुख्यमंत्रीी योगी आदित्यनाथ का सीधा प्रसारण रहा।
प्रसारण में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।कार्यक्रम को स्कूली छात्र-छात्राओं सहित अध्यापक अध्यापिकाओ ने बड़े ही ध्यान पूर्वक सुना हैं।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक द्वारा भी कार्यक्रम में सम्बोधन किया गया, स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आज कई प्रात्मिक विद्यालयो के प्रधानाचार्य, अध्यापक अध्यापिकाएं और स्कूली बच्चे शामिल रहे। शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारीयों सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
श्री राम कॉलेज में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में यूपी कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा० वीर पाल निर्वाल भी मुख्य अतिथियों में शामिल रहे।
श्री राम कालेज प्रशासन की व्यवस्था रही चाक चौबन्द सभी प्रधानाचार्य, अध्यापक अध्यापिकाओं सहित प्रार्थमिक विद्यालय से आये बच्चों ने मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्बोधन को ध्यान पूर्वक सुना।