लेनदेन के विवाद में पार्षद के भाई और मजदूरों मे हुई मारपीट
मारपीट मे पार्षद का भाई हुआ घायल, अस्पताल मे भर्ती, एक आरोपी गिरफ्तार
खबर वाणी सवाददाता
गाजियाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के झंडापुर गांव में लेनदेन के विवाद के चलते पार्षद के भाई धर्मेंद्र उपाध्याय और मजदूरों में मारपीट हो गई, पार्षद का भाई धर्मेंद्र उपाध्याय आवास विकास परिषद में ठेकेदारी का काम करता है, जानकारी के मुताबिक पार्षद के भाई धर्मेंद्र उपाध्याय पर मजदूरों से मजदूरी का कार्य कराएं पर मजदूरों को उनके पैसे ना देने का आरोप लगा है।
बता दें कि पार्षद के भाई धर्मेंद्र उपाध्याय पर तीन मजदूरों ने लेनदेन के विवाद मे धारदार हथियार से हमला कर दिया और धर्मेंद्र उपाध्याय लहूलुहान होने के चलते सड़क पर ही गिर गए। घटना मे घायल हुए व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं।
आपको बता दें कि धर्मेंद्र उपाध्याय अपने घर के बाहर दो-तीन लोगों के साथ बैठा था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर शिवा नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है।