Breaking Newsउत्तरप्रदेशमुजफ्फरनगर

मीरापुर विधान सभा क्षेत्र में नाराज भुईयार समाज ने किया चुनाव के बहिष्कार का ऐलान, गांव में लगाये चुनाव बहिष्कार के बैनर

जमकर की नारे बाजी 2018 से नही बन रहे भुईयार(हिन्दू जुलाहे) समाज के प्रमाण पत्र, तहसील जानसठ सहित आलाधिकारियों से भी लगा चुके गुहार,अब प्रमाण पत्र नही तो वोट भी नही की कह रहे बात

खबर वाणी संवाददाता 

मुज़फ्फरनगर। मोरना में मीरापुर विधान सभा उपचुनाव के चलते लोगों मे नाराजगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले पा रहा है सोमवार को गांव बहुपुरा मे जाति प्रमाण पत्र न बनने से नाराज हुए भूइंयार समाज के लोगो ने पंचायत कर चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है और यहां जमकर नारे बजी भी की है।

बता दें भोपा थाना क्षेत्र के गांव बहुपुरा के ग्रामीणों ने भाजपा सरकार पर भुइयार समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आगामी मीरापुर विधान सभा उपचुनाव के बहिष्कार का ऐलान करते हुए आज यहाँ प्रदर्शन किया है।

यहां ग्रामीण नरेंद्र ने बताया कि 2018 तक प्रशासन द्वारा भुइयार समाज(हिन्दू जुलाहे) को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा था।लेकिन उसके बाद से प्रशासन द्वारा अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करना बंद कर दिया जिससे बच्चों के स्कूलों मे प्रवेश तथा युवाओं की नौकरियां लगने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित तहसील जानसठ में भी शिकायते की गई मगर कही पर भी इंसाफ नही मिला जिसके चलते अब नाराज होकर भुईयार समाज ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है।यहां ग्रामीणों ने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए मीरापुर विधानसभा पर आगामी 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया और बैनर पोस्टर लगाकर जमकर नारे बाजी भी की है ।

उधर जब इस पूरे मामले में एसडीएम जानसठ एंव चुनाव अधिकारी सुबोध कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने इस तरह के धरना प्रदर्शन या चुनाव बहिष्कार की जानकारी होने से इनकार कर दिया तो वही बताया कि वह अपने स्तर से इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कराएंगे। चुनाव बहिष्कार करने वालों में मुख्य रूप से मा.संजीव, सुरेंद्र सिंह, धनपाल सिंह, किरणपाल, विनीत उर्फ चंचल, मिथन, तेज सिंह, रतन पाल, हरपाल, जगबीर सिंह, नरेश, बिजेंद्र सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button