Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

विश्व शांति केंद्र के उदघाटन पर हुआ संत समागम

वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने किया मंच संचालन

खबर वाणी संवाददाता 

गाजियाबाद। सोमवार को सेक्टर 39 गुरुग्राम में विश्व शांति केंद्र का उदघाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशाल संत समागम भी आयोजित किया गया। विश्व शांति केंद्र का शिलान्यास आचार्य लोकेश द्वारा 2015 में किया गया था, जिसका उदघाटन सोमवार 3 मार्च को हुआ है। इस केंद्र का उदेश्य शांति शिक्षा प्रसारित करना है।

विश्व शांति केंद्र के उदघाटन अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद्र कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विश्व विख्यात, रवि शंकर, मोरारी बापू, बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, स्वामी गोविंद देव गिरि सहित दर्जनों उद्योगपति व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में शामिल हुए।

अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य लोकेश ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और विश्व शांति केंद्र मे आर्थिक सहयोग देने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ ही भारत को विश्व गुरु बनाने वाले विभिन्न आयोजनों को करने का संकल्प भी लिया। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने मंच संचालन किया।

और धर्म गुरुओं से प्रवचन के माध्यम से लोगों को व्यक्तिगत चरित्र और राष्ट्रीय चरित्र में फर्क समझाने का निवेदन किया। उन्होने हरियाणा के स्कूलों में जय हिन्द बोलने के निर्णय पर मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था की राष्ट्रीय आर्थिक काउंसिल के चेयरमेन राजन छिब्बर, मेजर जनरल रंजीत सिंह, विजय बबेले, गाजियाबाद इकाई के मीडिया प्रभारी गौरव बंसल, कर्नल के के एस माकन, ज्ञान सिंह, चन्दन सिंह, डी के दास, गणेश दत्त, राजीव खोसला, त्रिवेणी जड़ायूं, नवीन जय हिन्द, नीलम त्यागी व डब्लूसीपीए से नीलम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button